सुजानगंज/ जौनपुर:-- स्थानीय क्षेत्र के फरीदाबाद पूरा कोदई गांव में एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी विजय कुमार विश्वकर्मा की पत्नी लक्ष्मी (28) मंगलवार की रात अपनी दो बेटियों के साथ अपने कमरे में चली गई थी। रात लगभग 9 बजे भोजन बन जाने के बाद सास और जेठानी में उसे भोजन करने के लिए कहा तो उन्होंने कहा भोजन नहीं करूंगी। कुछ देर बाद उसके किसी संबंधी का फोन आया फिर उसे बुलाया गया लेकिन अंदर से कोई जवाब नही आया इससे परिजन घबराने लगे। काफी प्रयास के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो किवाड़ को तोड़ा गया और अन्दर का नजारा देख लोगों के होश उड़ गए। लक्ष्मी साड़ी के सहारे फांसी लगा ली थी। आनन-फानन में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले गए जहां स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाते ही थाना अध्यक्ष फूलचंद पांडे हमराहियों के साथ स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले कर विधिक कार्यवाही में जुट गई।मायके वाले भी खबर पाते ही आ गए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।

0 Comments