बिजेथुआ मकरी कुण्ड पर छठ महापर्व की तैयारियां तेज

 


रिपोर्ट - पंकज गुप्ता 

सूरापुर / सुल्तानपुर :-- क्षेत्र के बिजेथुआ मकरी कुण्ड पर छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। इस वर्ष भी यहां मुख्य छठ पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ग्राम पंचायत द्वारा मकरी कुण्ड की सफाई और आसपास की व्यवस्थाओं को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। एडीओ पंचायत अशोक कुमारी ने बताया कि उन्होंने सफाई कर्मियों से बातचीत कर कार्यों की जानकारी ली और समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। मकरी कुण्ड में चल रहे सफाई अभियान को देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

ग्राम प्रधान सरोज कुमारी और स्थानीय लोग भी सफाई अभियान में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं ताकि छठ पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण और भव्य रूप से संपन्न हो सके।

Post a Comment

0 Comments