सुजानगंज / जौनपुर :--- स्थानीय क्षेत्र बेलवार कुशमौल मार्ग पर अनियंत्रित बाइक के सड़क किनारे लगी शिला पट्ट से टकरा जाने के कारण बाइक सवार दोनों लोगों की मौत होने की हृदय विदारक घटना सामने आई है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सभा कुशमौल के धर्मेंद्र शुक्ल उम्र लगभग 28 वर्ष पुत्र स्व मनोज शुक्ल तथा सूर्यभान बिंद (39) पुत्र यदुनाथ बिंद मोटरसाइकिल से वेलवार बाजार गये थे, घर वापस होते समय मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक शिला पट्ट से टकरा गई जिससे दोनों युवक घायल हो गए। मौके पर लोगों के द्वारा कुशमौल गांव में और 108 नम्बर पर सूचना दिया गया, एम्बुलेंस घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले गयी जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया, मृत्यु खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया, हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में मातम छा गया है मौके पर पहुंचे फूलचंद पाण्डेय थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क दुघर्टना में दो युवकों की मृत्यु हो गई आवश्यक कार्रवाई कर अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।

0 Comments