जौनपुर:-- जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ग्रामीण इस समय रात को आसमान में उड़ता ड्रोन देख दहशत में जीने को मजबूर हैं और सुरक्षा विभाग अफवाह न फैलाने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात में महराजगंज क्षेत्र के चारों में रात को आसमान स्पष्ट ड्रोन उड़ता देखकर ग्रामीण डर गए घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अफवाह न फैलाने की नसीहत देकर वापस चली गई लेकिन ग्रामीण पूरी रात किसी अनहोनी के भय से रात्रि जागरण करते रहे।
इसी प्रकार सुजानगंज क्षेत्र के देवकली गांव तथा सलारपुर में ड्रोन दिखाई पड़ा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस वहीं वहीं टेपरिकार्डर चालू किया और वहीं अफवाह न फैलाने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने की नसीहत देकर चली गई।
पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से जिले में प्रतिदिन कही न कही से रात में ड्रोन दिखाई पड़ने की बात सामने आ रही है लेकिन अभी तक पुलिस खाली हाथ बैठी है।

0 Comments