सुजानगंज में गो हत्यारा गिरफ्तार

 


सुजानगंज/जौनपुर :- सुजानगंज क्षेत्र में बहुत दिनों से सक्रिय गोवंश की हत्या करने वाले युवक को आज सलाखों के पीछे जाना ही पड़ गया। सुजानगंज पुलिस ने गौ रक्षा दल एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के करुंगा ग्राम सभा में पिछले दिनों से सक्रिय गोवंश हत्यारा विजय बहादुर वृहस्पतिवार सुबह एक गोवंश की धारदार हथियार से हत्या कर दिया। ग्रामीणों ने विरोध करते हुए पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई जहां गौ रक्षा दल विश्व हिंदू परिषद सुजानगंज द्वारा सुजानगंज थाने पर तहरीर दी गई। इस संदर्भ में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष सुजानगंज ने बताया की गोरक्षा दल की तहरीर के अनुसार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से  क्षेत्र के कई लोगों ने आरोपी युवक के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की।

Post a Comment

0 Comments