नानपारा/बहराइच :-- खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नेवादा पूरे कस्वाती निवासी राहुल गुप्ता पुत्र भागीरथ उम्र लगभग 26 वर्ष का शव खेत में खंभे के किनारे पड़ा मिला। मृतक के चचेरे भाई मंशाराम ने बताया कि बुधवार की शाम करीब 4 बजे राहुल अपने घर से दूसरे घर जा रहा था। दोनों घरों के बीच खेत में बिजली के खंभे के पास उसका शव पड़ा मिला। ग्रामीणों व परिजनों ने मौके पर पहुंचकर अपने साधन से राहुल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पहुंचाया जहां पर डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया । मृतक को 3 साल की बेटी है ।डॉ सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक के हाथ पर खरोच के निशान मौजूद है ऐसे में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है हालांकि परिजनों द्वारा करंट लगने की बात बताई गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते जांच पड़ताल शुरू हैं।

0 Comments