नाले के पास मिला पति का शव, पत्नी ने भी पानी में लगाई छलांग

 


विजय बाजपेयी 

नानपारा/बहराइच। थाना खैरीघाट क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति का शव नाले के किनारे मिला,शव की पहचान सुखराम पुत्र मेड़ई उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत बसंतापुर के  छीटन पुरवा के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया लोगों द्वारा इमामगंज के नाले में शव पड़ा होने की सूचना मिली हम लोग मौके पर पहुंचे। मृतक अपने पीछे पत्नी कृष्णावती व 5 बच्चे जिसमें 3 बेटे और 2 बेटियां संत कुमार (30), मौजी लाल(27), भगत कुमार(20), शांति देवी(24) तथा गुड़िया देवी(16) जिसमें 1 बेटी तथा 1 बेटा अभी अविवाहित हैं। मृतक मजदूरी करता था बताया जा रहा है बीते बुधवार को दोपहर बाद करीब 3 बजे घर से निकले थे जिसके बाद वो घर नहीं आए और आज सुबह सूचना मिली इमामगंज के पास उनकी लाश पड़ी हुई है।  मौके पर पहुंची पत्नी अपनी पति के मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने भी वहीं मौजूद बाढ़ के पानी में छलांग लगा दी मौके पर मौजूद लोगों द्वारा उसे बचा लिया गया । थाना प्रभारी निरीक्षक राशिद अली खान ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Post a Comment

0 Comments