श्री अवध डाटकाम 9839627223
अपराधियों संग मिलकर खेल रहे थे बड़ा खेल
मथुरा :- जिले एक दरोगा साहब ने खाकी वर्दी की आड़ में एक वसूली गैंग चला रहे हैं। इसकी सूचना मिलते ही एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दरोगा साहब को गिरफ्तार करवा लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मथुरा जिले के जैंत थाना क्षेत्र के चार धाम पुलिस चौकी प्रभारी शशांक कौशिक पर अपराधियों के साथ मिलकर वसूली का रैकेट चलाने का आरोप लगा है। मामले की जानकारी होते ही एसएसपी ने एक जांच करवाई जिसमें उक्त दरोगा लगा आरोप सत्य निकलने पर दरोगा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए दो अन्य आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी पर इनाम घोषित कर दिया है। क्षेत्र के छठीकरा निवासी मनोज गौतम ने शिकायत किया है कि चार धाम पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा शशांक कौशिक अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र निवासी हिस्ट्रीशीटर अपराधी रोहिताश और छोटू शोलंकी के साथ मिलकर पटरी पर दुकान लगाने वालों से अवैध वसूली करते हैं और अवैध रूप से पार्किंग का भी संचालन भी कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, आरोपी दरोगा पर अपराधियों के साथ मिलकर अवैध वसूली और अपने पद का दुरुपयोग करने के गंभीर आरोप हैं। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी

0 Comments