इटहा घाट पर चार थाना क्षेत्र से सैंकड़ों दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जन हेतु पहुंचती हैं
विजय बाजपेयी
नानपारा/बहराइच। उपजिलाधिकारी व सीओ ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल इंटहा घाट का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को कोतवाली नानपारा क्षेत्र के इंटहा घाट विसर्जन स्थल पर उप जिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी और सीओ प्रदुम्न सिंह और मटेरा थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव प्रताप सिंह ने पहुंचकर निरीक्षण किया। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने बताया कि पूर्व की तरह विसर्जन का कार्यक्रम होगा और विसर्जन स्थल तक डीजे प्रतिबंधित रहेगा। घाट पर बने पुल के कट रहे अप्रोच और विसर्जन स्थल के रास्ते पर मिट्टी डलवा कर सही करवाने के निर्देश दिए। इंटहा घाट पर कोतवाली नानपारा,थाना मटेरा,खैरीघाट,रामगांव क्षेत्र से सैंकड़ों दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जन हेतु पहुंचती हैं। सीओ प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु पर्याप्त पुलिस बाल की तैनाती की जाएगी और अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। सीओ ने बताया कि इसका भी ध्यान रहे की डीजे पर जो गाने बज रहे हो वह नवरात्रि दुर्गा पूजा से ही संबंधित हों ऐसे गाने बिल्कुल ना बजाया जाए जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो विवादित गाने बजने पर डीजे आयोजक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। इस दौरान मटेरा थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव प्रताप सिंह,कोतवाली नानपारा से उप निरीक्षक राजेश्वर सिंह व इंटहा प्रधान प्रतिनिधि पवन वर्मा सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

0 Comments