दि ग्राम टुडे हिंदी दैनिक समाचार पत्र के प्रतापगढ़ जिले के ब्यूरो चीफ सत्यनारायण यादव (अजय) के पिता की अचानक मृत्यु से दि ग्राम टुडे परिवार मे शोक की लहर दौड़ पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार के पिता श्री देव नारायण यादव (90) की 17 सितंबर को दोपहर बाद अचानक तबियत खराब हुई परिजन इलाज के लिए भाग-दौड़ किए लेकिन शाम 6 बजे उनकी मृत्यु हो गई।

दि ग्राम टुडे संपादक मण्डल द्वारा अनिल पाण्डेय की अध्यक्षता में एक शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को नमन किया। कार्यक्रम में सुभाष चन्द्र पाण्डेय , दशरथ यादव, शिवेश्वर दत्त पाण्डेय, बिमलेश पाठक, पी सी विश्वकर्मा,दिनेश गुप्ता सहित कई लोगों की वर्चुअल उपस्थिति उल्लेखनीय रही।