प्रणवम् स्कूल में किया गया गांधी पुस्तक मेले का आयोजन

 


 सुजानगंज/ जौनपुर :-- सुजानगंज के प्रणवम् स्कूल आफ चिल्ड्रेन आर्ट्स में "गांधी पुस्तक मेला" का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आरिफ खान अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी व विशिष्ट अतिथि सभासद शाहनवाज मंजूर ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर व गांधी पुस्तक मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि श्री आरिफ खान ने अपने संबोधन में कहा: "गांधीजी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने स्वतंत्रता संग्राम के समय थे। इस प्रकार के आयोजन बच्चों में देशभक्ति और नैतिक मूल्यों का संचार करते हैं।

पुस्तक मेले में महात्मा गांधी के जीवन,विचारों और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान से संबंधित अनेक प्रेरणादायक पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई। विद्यार्थियों ने इन पुस्तकों को रुचि के साथ पढ़ा और गांधीजी के सिद्धांतों  सत्य,अहिंसा,स्वदेशी, और आत्मनिर्भरता–पर आधारित चर्चा में भाग लिया। जिसमें वे 'अहिंसा परमो धर्म ', 'सत्य ही शक्ति है' जैसे नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. प्रमोद कुमार सिंह जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी जौनपुर ने अपने अभिभाषण में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि "प्यारे बच्चों, किताबें हमारे सबसे अच्छे दोस्त होती हैं — ये न तो डाँटती हैं,न बोर करती हैं,बल्कि हमें नए-नए सपनों की उड़ान देती हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि आरिफ़ खान व विशिष्ट अतिथि सभासद शाहनवाज मंजूर को अंगवस्त्र व गांधी जी का छायाचित्र दे कर स्वागत किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सिल्जा प्रमोद ने भी बच्चों को गांधीजी के विचारों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर सुनीता सोनी,पंकज सिंह,पंकज मणि तिवारी,दिव्या तिवारी,शीतल मिश्रा,प्रियंका सिंह,आकांक्षा मिश्रा,प्रतिभा यादव,अर्चना सिंह,रेनू तिवारी,साक्षी तिवारी,निशा बानो,किरन दूबे,निशू मौर्या आदि लोग उपस्थित रहे सभी अध्यापकों ने मिलकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। तथा संचालन विजय शंकर दूबे ने किया।

Post a Comment

0 Comments