जौनपुर की ट्यूलिप हाॅस्पिटल में करन्ट लगने से महिला की मौत, हुआ हंगामा


जौनपुर :-  स्थानीय कोतवाली थाना क्षेत्र के नईगंज में स्थित ट्यूलिप हाॅस्पिटल में अपनी सास का इलाज कराने आई महिला की अस्पताल परिसर में लगे वाटर कूलर से करंट लगने से कारण मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा करते हुए अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस किसी तरह लोगों को समझ कर मामले को शांत कराया।

मिली जानकारी के अनुसार गुड़िया गौड़ अपनी सास लालती इलाज कराने के लिए उक्त निजी नर्सिंग होम आई थी जहां पानी भरने के लिए वाटर कूलर के पास गई थी, तभी करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के देवर संतोष गौड़ ने आरोप लगाया कि वाटर कूलर में करंट आने की शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। यही लापरवाही उसकी भाभी की मौत का कारण बनी।

परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद भी डॉक्टर बाहर नहीं आए और मौत की पुष्टि पुलिस के आने के बाद हुई। परिवार ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई और इंसाफ की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में बड़ी संख्या में निजी अस्पताल बिना मानक पूरे किए चल रहे हैं, जहां लापरवाही के चलते आए दिन मरीजों की जान जा रही है। लोग इन्हें अस्पताल नहीं “स्लॉटर हाउस” कहकर नाराजगी जता रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments