रिपोर्ट - पंकज गुप्ता
सुल्तानपुर। स्थानीय गनपत सहाय पी.जी. कॉलेज, सुल्तानपुर में प्रबंधक डॉ ओम प्रकाश पाण्डेय बजरंगी के मार्गदर्शन और महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह की अध्यक्षता में आज दिनांक 30 सितंबर, 2025 को स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सीताकुंड घाट पर समाप्त हुई। जहां मां गोमती के तट पर स्थित सीताकुंड घाट पर स्वयंसेवक और स्वयं सेविकाओं द्वारा पूरे परिसर में साफ सफाई की गई। इस कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी ईकाईयों के संयुक्त प्रयास से किया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन की दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा है। स्वच्छता से न केवल हमारा परिवेश सुंदर बनता है, बल्कि यह समाज में सकारात्मक सोच और स्वास्थ्य का संदेश भी देती है। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सीताकुंड घाट पर सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया स्वच्छता अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी कार्यक्रमाधिकारी डॉ विष्णु शंकर अग्रहरि, डॉ भोलानाथ, डॉ देवेन्द्र मिश्र, डॉ दीपा सिंह तथा सभी स्वयंसेवक व स्वयं सेविकाओं ने सक्रिय भागीदारी की।

0 Comments