सुजानगंज / जौनपुर :-- स्थानीय क्षेत्र के फरीदाबाद बाजार में राजस्थान से काम करने आए एक कामगार मजदूर की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार फरीदाबाद (बालवरगंज) बाजार निवासी विनोद कुमार उमर के यहां लाखन सिंह(30) पुत्र नरपत सिंह निवासी ध्वज का पूरा थाना कंचनपुर राजस्थान मार्बल टाइल्स लगाने का काम कर रहा था अचानक वह बिजली की चपेट में आकर घायल हो गया। लोग आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सुजानगंज पर ले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करने में जुट गई।

0 Comments