सुजानगंज में ड्रोन के नाम पर अराजकता फैलाने वाले अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

सुजानगंज/जौनपुर :-  क्षेत्र में रात को आसमान में ड्रोन दिखाई पड़ने से लोग दहशत में हैं। बार बार भयभीत लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी जा रही है। क्षेत्र में अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सुजानगंज पुलिस फुल ऐक्शन मूड़ में है।अब पुलिस ने क्षेत्र के अराजक तत्वों को सलाखों तक घसीटने की योजना तैयार कर लिया है।

सुजानगंज थाने में तैनात उप निरीक्षक राम भवन यादव ने लिखित तहरीर देकर क्षेत्र में ड्रोन कैमरे की आड़ में अराजकता फैलाने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक फूल चंद्र पाण्डेय ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके अपने हमराहियों को क्षेत्र में घूम रहे संदिग्ध लोगों की निगरानी करने का निर्देश दिया है।

पुलिस के इस कदम से क्षेत्र में ड्रोन कैमरे की आड़ में दहशत फैलाने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करना आसान हो गया है अब निश्चित रूप से क्षेत्र में अराजकता फैलाने वाले सलाखों के पीछे पहुंचेंगे।

Post a Comment

0 Comments