जौनपुर :-- जिले के मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामनगर में शनिवार की देर रात हौसला बुलन्द बदमाशों ने दो बाइक सवार दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मझगावां गांव निवासी शाहजहां (60) और उनके छोटे भाई जहांगीर (45) व्यापारी हैं। दोनों सगे भाई बाइक से मुंगरा बादशाहपुर आए थे। जहां से वह देर रात अपने घर जा रहे थे। रात करीब दस बजे रास्ते में रामनगर के पास पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि पहले से ही घात लगाए बाइक बदमाश उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई और फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के अनुसार शाहजहां की मौके पर ही मौत हो गई। जहांगीर की हालत नाजुक थी। सूचना पर पहुंची पुलिस आननफानन में घायल को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल ले गई। जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में मौत हो गई। इधर वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से बदमाश भाग निकले।

0 Comments