लखनऊ फिल्म महोत्सव में गूंजा राष्ट्रवादी स्वर, पाकिस्तानी कलाकारों की भारत में एंट्री बर्दाश्त नहीं


लखनऊ :- भारतीय जनता पार्टी प्रणित संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं वाइस चेयरमैन वन, पर्यावरण एवं जलवायु संवर्धन परिषद भारत सरकार, माननीय श्री सर्वेश पाठक जी ने लखनऊ प्रवास के दौरान पाकिस्तान अभिनेताओं और फिल्मों को लेकर तीखा बयान दिया।उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत की फिल्म इंडस्ट्री राष्ट्रहित और श्रमिक हितों को सर्वोपरि रखे। यदि किसी भी रूप में पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में मंच देने की कोशिश हुई तो श्रमिक संगठन उसे पूरी तरह नाकाम कर देंगे।

हमारे जवान सीमा पर शहादत दे रहे हैं और यहां पाकिस्तानी कलाकार नाम और पैसा कमाने आते हैं यह अस्वीकार्य है। यह केवल फिल्म इंडस्ट्री का मसला नहीं बल्कि राष्ट्र की अस्मिता और श्रमिकों की आत्मा का प्रश्न है। पाकिस्तान कलाकारों और उनकी फिल्मों की लॉन्चिंग देश की संस्कृति और सुरक्षा दोनों के लिए घातक है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि पाकिस्तान से आने वाले कलाकारों और फिल्मों पर पूर्ण प्रतिबंध लगे तथा उन फिल्म निर्माताओं व आयोजकों पर कठोर कार्रवाई हो, जो श्रमिकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाकर ऐसे कलाकारों को बढ़ावा देते हैं।

Post a Comment

0 Comments