भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 में एकतरफा जीत हासिल की। पहले खेलते हुए पाकिस्तान ने 127 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 3 विकेट खोकर शानदार जीत हासिल कर लिया। इस मैच का भारत में काफी विरोध हो रहा था। इसी साल अप्रैल में पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी। इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल है।
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद अपने बयान से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने इस जीत को सुरक्षा बलों के समर्पित किया और साथ ही पहलगाम आंतकी हमले के पीड़ितों के साथ खड़े होने की बात कही। सूर्या ने कहा, 'बस कुछ कहना चाहता था। यह बिलकुल सही मौका है, हम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़े हैं। आगे कहा कि इस जीत को हमारे सभी सशस्त्र बलों को समर्पित करना चाहते हैं जिन्होंने अदम्य साहस दिखाया। आशा है कि वे हमें प्रेरित करते रहेंगे और जब भी हमें मौका मिले हम उन्हें मैदान पर मुस्कुराने का और भी अवसर देंगें। यह संयोग ही था कि मैच के सूर्य कुमार का बर्थडे भी था अपने बर्थडे मैच में कप्तान सूर्य कुमार ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए और छक्का लगाकर मैच को फिनिश किया।

0 Comments