रंजीत तिवारी
गोंडा :-- जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में हो रही ताबड़तोड़ चोरियों से लोगों के अन्दर दहशत का माहौल बना हुआ है इसी बीच हौसला बुलन्द चोरों ने इटियाथोक क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत लखनीपुर के मजरे मखदूम पुरवा में घर के पीछे की दीवाल फांद कर घुसे चोर बक्से का ताला तोड़कर सोने चांदी के आभूषण सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया। गृह स्वामी शेष राम यादव ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि दिनांक 15, 9 ,2025 की रात करीब 2:00 के बाद अज्ञात चोर घर के पीछे दीवाल फांद कर घर में घुस आए बताया कि घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर लड़की व उसकी औरत के दो पायजेब सेट सोने का झाला सोने का टप दो जोड़ी चांदी की पायल सोने का मटर माला नथुनी चांदी के हाफ करधन सहित ₹25000 नगद लेकर चंपत हो गए जब सुबह करीब 7:00 बजे मेरी औरत चाय बनाने के लिए घर में गई तो बक्से का ताला टूटा हुआ था और कपड़े आदि इधर-उधर बिखरे हुए पड़े थे रोने चिल्लाने व हल्ला गुहार पर गांव के तमाम लोग इकट्ठा हुए मौके पर डायल 112 बुलाने का प्रयास किया गया मगर यह घटना देखकर परिवार जनों को कुछ सूझबूझ नहीं रहा था।
वही इस संबंध में जब क्षेत्राधिकारी सदर से बात करने का प्रयास किया गया तो फोन ना उठने के कारण संपर्क नहीं हो सका।

0 Comments