रिपोर्ट - विपिन मौर्य
मिहींपुरवा/ बहराइच :-- तहसील मोतीपुर क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक मिहींपुरवा में 15 सितंबर 2025 को वीरांगना मशरूम स्पॉन लैब का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपायुक्त स्वत: रोजगार धनंजय सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला मिशन मैनेजर मानवेंद्र, ब्लॉक मिशन मैनेजर रघुनाथ और कैल स्टेट लीड सैयद मंसूर नकवी भी उपस्थित रहे। यह मशरूम लैब बहराइच का प्रथम और एकमात्र मशरूम लैब है, जो ब्लॉक मिहींपुरवा में स्थापित किया गया है। वीरांगना लक्ष्मीबाई महिला एफपीओ द्वारा संचालित इस लैब के उद्घाटन अवसर पर अध्यक्ष मंजू देवी ने बताया कि इस लैब के शुरुआत होने से मशरूम उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही समूह एवं एफपीओ से जुड़े हुए किसानों को मशरूम उत्पादन संबंधित ट्रेनिंग के साथ-साथ उनके द्वारा उत्पादित मशरूम को अच्छा बाज़ार भी प्राप्त हो सकेगा। आज के इस उद्घाटन के मौके पर टि आर आई संस्था से समरीन आलम, अपराजिता, ज्योति, अनिल, आनंद जायसवाल एवं एफपीओ से विपिन मौर्य व राजेंद्र कुमार उपस्थित रहे।

0 Comments