सुजानगंज/ जौनपुर :- स्थानीय थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में एक युवक का शव फंदे से लटकता हुआ मिला सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात उक्त गांव में एक युवक आशीष कुमार उर्फ बबलू पटेल उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र अशोक कुमार पटेल का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। समाचार संकलन किए जाने तब घटना के कारण का सही पता नहीं चल पाया है। लोगों की मानें तो मामला आत्महत्या का लग रहा है।

0 Comments