इटियाथोक क्षेत्र में ताबड़तोड़ हुई घटनाएं लोगों में भय का माहौल



रिपोर्ट - रंजीत तिवारी 

गोण्डा :-  जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में बीती रात  ताबड़तोड़ हुई की आपराधिक घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है जहां अलग-अलग स्थानों पर अज्ञात व्यक्तियों ने घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है । मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में एक बच्ची को अगवा करने का प्रयास किया गया, तो वहीं अन्य पर चाकू से हमला हुआ और एक  व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई की गई जिससे क्षेत्र में ना की भय का माहौल बना हुआ है बल्कि चारों और सनसनी फैली हुई है।पहली घटना इटियाथोक पुरवा में हुई, जहां दो अज्ञात व्यक्तियों ने 6 वर्षीय एक बच्ची को उसके घर के बरामदे से खींचकर ले जाने का प्रयास किया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और आरोपियों को भागने पर मजबूर कर दिया।

एक अन्य घटना गोंडा बलरामपुर रोड पर स्थित इटियाथोक बाजार में हुई। यहां कस्बा निवासी साधू शरन सोनी के पुत्र सत्यनारायण सोनी (45) पर बीती रात नौ बजे के करीब अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित के पिता ने बताया कि बेटा छत के ऊपर बने शौचालय में गया था, जहां मौजूद अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से उसके सिर, गर्दन व पेट पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे छत से नीचे फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल गोंडा में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा, बलही जोत गांव निवासी नेवल कश्यप पर बाइक सवार अज्ञात लोगों ने हमला कर बेरहमी से पिटाई की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की पत्नी निर्मला देवी ने मामले की पूरी जानकारी दी। इसी क्षेत्र में लोहशीशा पंचायत के बेलवा शुक्ल गांव में शनिवार को अज्ञात चोरों ने अमेरिका मिश्रा उर्फ कल्लू के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया, जिसमें सोने-चांदी के गहने चोरी हो गए। इन घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। सीओ सदर से मामलों की जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि थाने से पता करके बता रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments