10 अक्टूबर से शुरू होगा बिजेथुआ महोत्सव, 19 अक्टूबर को दीपोत्सव और भजन संध्या


पंकज गुप्ता 

कादीपुर / सुल्तानपुर :-  कादीपुर तहसील के पावन धाम बिजेथुआ महावीरन में हनुमान जन्मोत्सव पर बिजेथुआ महोत्सव आगामी 10 अक्टूबर को तुलसी पीठाधीश्वर पद्म विभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य द्वारा बाल्मीकि रामायण एवं विविध कार्यक्रमों के साथ दस दिनों तक मनाया जाएगा।

बिजेथुआ महोत्सव के संयोजक सत्य पथ फाउंडेशन के  विवेक तिवारी आज नगर पंचायत ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया गया कि 10 अक्टूबर 2025 से तुलसी पीठाधीश्वर पद्म विभूषण जगतगुरु रामभद्राचार्य जी के मुखारविंद  से बाल्मीकि रामायण 18 अक्टूबर 2025 तक सायंकाल 4:00 बजे से 7:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। नौ दिवस पर इस अद्भुत और अनोखी कथा के बाद स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। दिनांक 19 अक्टूबर को हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर दीपोत्सव कार्यक्रम, प्राकट्य दक्षिणमुखी हनुमान जी की दिव्य एवं भव्य शोभा की आराधना के साथ-साथ देश के प्रसिद्ध भजन सम्राट लखबीर सिंह लक्खा की हनुमान जी पर विशेष गायकी मंत्रों की प्रस्तुति होगी। प्रेस वार्ता के समय नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने विवेक तिवारी का नगर पंचायत ऑडिटोरियम में कादीपुर में स्वागत किया। इस अवसर पर करौदीकला ब्लाक के प्रमुख प्राथमिक सर्वेश मिश्र,कादीपुर नगर पंचायत के पार्षद सूर्य लाल गुप्ता, रितेश दुबे , उत्कर्ष मोदनवाल, विपुल पांडे सहित कई गण लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments