सुजानगंज/ जौनपुर :-- सुजानगंज क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला जारी है एक बार चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए दीपकपुर गांव से नकदी व जेवरात सहित लाखों पार कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस सबूत इकट्ठा करने में लग गई है।
मिली जानकारी के अनुसार दीपकपुर निवासी राम दवर विश्वकर्मा पुत्र झिंगुरी विश्वकर्मा के यहां बीती रात लगभग 3-5 बजे के बीच आए चोरों ने 4-5 लाख के जेवरात व 25-30 हजार रूपए नगद उठा ले गए। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है । समाचार संकलन तक पीड़ित द्वारा पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। क्षेत्र में हो रही ताबड़तोड़ चोरियों से लोगों में दहशत का माहौल है।

0 Comments