होटल टनाटन सीज, मालिक पुलिस हिरासत में



लालगंज/ प्रतापगढ़:-- जिले में लालगंज क्षेत्र के होटल टनाटन में हुए नाबालिग लड़की रेप केस पर शख्त कार्यवाही करते हुए पुलिस ने होटल को सीज करते हुए होटल मालिक को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार लालगंज कोतवाली क्षेत्र में स्थित होटल टनाटन के एक कमरे में कल एक युवक द्वारा एक नाबालिक लड़की का रेप किए जाने के बाद हरकत में आया प्रशासन बीती रात एसडीएम और सीओ ने भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई किया। होटल मालिक जय कौशल को पुलिस हिरासत में लेकर  पूछताछ कर रही है।नियम कानून से हटकर कमरा दिए जाने पर होटल मालिक से पूछताछ हो रही है।होटल में किराए पर कमरा लेकर रेप करने वाले आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज चुकी हैं।


Post a Comment

0 Comments