सुजानगंज /जौनपुर :-- क्षेत्र के सराय पड़री गांव में मुर्गा पार्टी के दौरान सिर कूच कर युवक की हत्या के आरोपी भगवान को सुजानगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया तथा उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल (लोहे की राड व ईंट) बरामद कर गिरफ्तार युवक का चालान न्यायालय भेज दिया।
उक्त गांव में शनिवार रविवार की रात घटित घटना में मुर्गा पार्टी के दौरान कुछ लोगों ने एक युवक की सिर कूच कर हत्या कर दी थी मौके पर पहुंची क्षेत्राधिकारी बदलापुर ने शीध्र खुलासा का आश्वासन दिया जिसके परिपेक्ष्य में जुटी सुजानगंज पुलिस ने एक वांछित आरोपी भगवान यादव उर्फ प्रदीप यादव(19) पुत्र भगेलू निवासी ग्राम सराय पंडरी थाना सुजानगंज जौनपुर को दिनांक- 25.08.2025 को उसके घर (पाही) से गिरफ्तार किया व उसकी निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त आला कत्ल (लोहे की राड व ईंट) को भी बरामद करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया ।

0 Comments