सरपतहा/ जौनपुर :-- क्षेत्र के पिपलौदा गांव में दो दिन पूर्व गायब किशोरी का शव रविवार की सुबह गांव के एक कुएं मिलने से सनसनी फैला गई सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी अंशिका पुत्री सुरेन्द्र कुमार दो दिन पूर्व घर से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई थी।
मिली जानकारी के मुताबिक अंशिका 22 अगस्त की देर शाम अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने रिश्तेदारी और आसपास काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। शनिवार को घर के पास बने कुएं के किनारे उसकी चप्पल मिलने से परिजन सन्न रह गए। तमाम प्रयासों के बावजूद उसका पता नहीं चला। रविवार सुबह जब परिजन पुनः कुएं के पास पहुंचे तो अंदर शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत कुमार सिंह चौहान ने कहा कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

0 Comments