साइकिल सवार वृद्ध को ई रिक्शा ने मारी टक्कर, हुई मौत


 सुजानगंज/ जौनपुर :-- स्थानीय क्षेत्र के फरीदाबाद में डंगर तालाब के पास साइकिल सवार आइस्क्रीम विक्रेता वृद्ध को अज्ञात ई रिक्शा चालक ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोग वृद्ध को अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक जिला अस्पताल रेफर कर दिए जहां जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सभा बौरई निवासी श्री राम निषाद पुत्र स्व. अन्तू निषाद 62 वर्ष प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी कुल्फी आइस्क्रीम बेचने के लिए अपने साइकिल पर कुल्फी का बॉक्स रखकर सुजानगंज बाजार में जा रहे थे तभी फरीदाबाद स्थित डंगर के तालाब के पास अज्ञात ई रिक्शा के टक्कर से श्री राम निषाद घायल हो गए। स्वजनों द्वारा जब श्री राम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले जाया गया चोट की गम्भीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां रास्ते में ही श्री राम की मौत हो गई। थाना प्रभारी के अनुसार मृतक के पुत्र रमेश कुमार द्वारा अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर मिली है जिसके आधार पर पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर रही है तथा लाश को अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

Post a Comment

0 Comments