जौनपुर में बस और ट्रक की टक्कर में 5 की मौत 24 घायल

 


खेताराम/जौनपुर :-- जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरैनी बाजार भुड़कुड़हा मोड पेट्रोलपंप के पास बीती रात एक बस और ट्रक की टक्कर में 5 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 24 अन्य यात्री घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात वाराणसी से शाहगंज जा रही रोडवेज बस की खेतासराय गुरैनी बाजार भुड़कुड़हा मोड पर पेट्रोलपंप के पास एक ट्रक से टक्कर हो गई जिससे सब से सवार पांच यात्रियों की मौत हो गई जबकि 24 अन्य यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों में 3 पुरुष, 1 महिला और 1 बच्चा शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल 6 यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि एक अन्य घायल को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

घटना की जानकारी होते ही जिला अधिकारी डॉ दिनेश सिंह तथा पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना और घायलों के बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों को निर्देशित किया। जिला अधिकारी ने बताया कि यह हादसा बस की अंडरटेकिंग की कारण हुआ है बस गलत दिशा में चली गई थी फिलहाल कारणों का सही पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments