हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत गनपत सहाय महाविद्यालय परिसर से निकली गई तिरंगा यात्रा


रिपोर्ट - पंकज गुप्ता 

सुल्तानपुर :-- जिले के गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुल्तानपुर के सीताकुंड स्थित महिला परिसर से भारत सरकार व उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी पांचों ईकाईयों के संयुक्त तत्वाधान में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत  स्वयंसेवकों एवं स्वयं सेविकाओं के द्वारा महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ ओम प्रकाश पाण्डेय बजरंगी के मार्गदर्शन और महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह के दिशानिर्देश में तिरंगा यात्रा निकली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा किया गया जो सीताकुंड कैंपस से होते हुए शहर के मुख्य मार्गों दीवानी चौराहा, तिकोनिया पार्क चौराहा, डाकखाना चौराहा, चौक घंटाघर, अस्पताल रोड होते हुए पुनः सीताकुंड कैंपस पर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा के पश्चात एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि ये तिरंगा झंडा हमारे देश की आन, बान और शान है। भारत देश को आजादी दिलाने में हजारों क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है और हम सभी का यह कर्तव्य है कि इस आजादी के महत्व को समझते हुए उनके दिखाए गए मार्ग पर चलते रहे। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ विष्णु शंकर अग्रहरि ने कहा यह तिरंगा झंडा हमारे देश की संप्रभुता,एकता एवं अखंडता का प्रतीक होता है। इस अवसर पर प्रो. गीता त्रिपाठी, प्रो अनुज पटेल के साथ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शाहनवाज आलम, डॉ. दीपा सिंह, डॉ. भोलानाथ, डॉ. देवेन्द्र नाथ मिश्र और बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और स्वयं सेविकाएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments