सुजानगंज/ जौनपुर :-- बीआरसी सुजानगंज पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर किरन पाण्डेय के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी।भारत माता के जयकारे से सुजानगंज परिक्षेत्र गूंज उठा।स्कॉउट के बच्चों द्वारा तिरंगा पिरामिड बनाया गया।फरीदाबाद, अधकचा और धरमपुर के बच्चों द्वारा अनेकता में एकता एकांकी का मंचन किया गया।केसरिया,सफेद एवं हरे रंग के परिधान में सज्जित शिक्षकों के समूह द्वारा भारत के नक्शे की आकृति को बनाया गया।प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष द्वय चंद्रप्रकाश त्रिपाठी एवं अजय सिंह,महामंत्री द्वय ओमप्रकाश चौरसिया एवं राजीव मणि त्रिपाठी,पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शेर बहादुर मौर्य,मनोज सिंह,यूटा के भूपेंद्र सिंह,विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर से प्रभाकर शुक्ल,संघर्ष समिति अध्यक्ष सुनील यादव,महामंत्री लाल रत्नाकर उपाध्याय,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सन्तोष तिवारी,प्रवीण तिवारी, सतीश तिवारी, अखिलेश गुप्ता,
धर्मेंद्र मिश्र, प्रवीण मिश्रा,शेखर मिश्रा,सन्तोष दुबे,अटेवा अध्यक्ष विवेक सिंह,अनूप मिश्रा, हरिश्चन्द्र,राजेन्द्र पटेल,अरविंद गुप्ता,अरविंद पाण्डेय,विजयलक्ष्मी मौर्य,दिनेश तिवारी आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।विनोद पाल,सतीश,दिनेश चौबे,राकेश समेत सभी संगठन के पदाधिकारी,समस्त शिक्षक संकुल,नामित शिक्षिका गण,प्रशिक्षण में सम्मिलित समस्त शिक्षक एवं बीआरसी स्टाफ उपस्थित रहे।हर घर तिरंगा यात्रा में शामिल सभी बच्चों को राजेश जायसवाल जी द्वारा सभी बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन लाल रत्नाकर उपाध्याय ने किया।प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी ने सभी का आभार प्रकट किया।

0 Comments