सुजानगंज/ जौनपुर:-- उच्च प्राथमिक विद्यालय सराय खानी विकासखंड सुजानगंज में शिक्षक संघ सुजानगंज एवं ग्राम प्रधान द्वारा इंस्पायर अवार्ड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कुमकुम सरोज को सम्मानित किया है। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह ₹2000 नकद, टिफिन तथा अन्य शिक्षण सामग्री देकर सम्मानित किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक महामंत्री राजीव मणि त्रिपाठी ने ₹ 1000 नकद, पानी बाटल एवं अन्य शिक्षण सामग्री देकर सम्मानित किया।इसी प्रकार अटेवा ब्लाक अध्यक्ष विवेक सिंह ₹ 500, व्यायाम शिक्षक दिनेश प्रताप सिंह ₹ 500 तथा सुभाष पटेल सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय सराय खानी द्वारा ₹ 500 नकद देकर सम्मानित किया गया।
ब्लाक महामंत्री ने इंस्पायर अवार्ड के विषय मे बताया कि यह बच्चों को अपने जीवन उपयोगी नवाचार प्रदर्शित करने का एक अच्छा मंच है,और बच्चे इसमें प्रतिभाग करें। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान जोखन सरोज, राम मूर्ति यादव,उ.प्रा.वि.-सराय खानी के स्टाफ अनोखेलाल मौर्य, सुभाष पटेल, इंद्रदेव, सुरभि उपाध्याय, श्वेता सिंह, रवि कुमार तथा मृदुल सिंह, अरविन्द गुप्ता आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

0 Comments