श्री कृष्ण बरही महोत्सव की तैयारियों को लेकर व्यापार मंडल की बैठक सम्पन्न



श्रद्धा, सुरक्षा और सुव्यवस्था के साथ आयोजन कराने हेतु लिए गए 20 महत्वपूर्ण निर्णय

रिपोर्ट - पंकज गुप्ता 

सूरापुर / सुल्तानपुर 

सूरापुर उद्योग व्यापार मंडल की एक आवश्यक बैठक सेफ्टी हेल्थ केयर मुडिला रोड सम्पन्न हुई जिसमें आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व बरही महोत्सव 2025 को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में व्यापारी वर्ग, झांकी संयोजक, समाजसेवी एवं स्थानीय श्रद्धालुओं की उपस्थिति में 20 प्रमुख निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए, जिससे महोत्सव को भव्य, सुरक्षित और शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराया जा सके।

व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरापुर बीके अग्रहरि ने बताया कि बैठक में तय किया गया कि 16 अगस्त 2025 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं 27 व 28 अगस्त (बुधवार-गुरुवार) को बरही महोत्सव का आयोजन होगा। इस दौरान परंपरा अनुसार झांकियों की संख्या को बढ़ावा देने के लिए सभी भक्तों से अनुरोध किया गया कि वे उत्साहपूर्वक झांकियों में भाग लें एवं सजावट में सहयोग करें बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं भीड़ प्रबंधन के लिए इस बार पिछले वर्षों की तुलना में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रमों की सूची पूर्व से तैयार कर समिति अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पुलिस प्रशासन से सहयोग लिया जाएगा,10 अगस्त को सूरापुर चौक पर विशेष बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें झांकी, लाइट, स्टेज आदि में योगदान देने वाले प्रमुख लोग आमंत्रित रहेंगे,11 अगस्त को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें महोत्सव आयोजन को लेकर प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा की जाएगी।

सूरापुर चौराहे का अलग विद्युत फीडर बनवाने और सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें 50 से अधिक पंचायत सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगेगी।

 ड्रोन कैमरों द्वारा निगरानी, हाई मास्क लाइट, सभी खंभों में लाइट व्यवस्था, लाइनमैन व विद्युत अधिकारी की उपस्थिति, स्वास्थ्य टीम, खोया-पाया केंद्र तथा क्रेशर व मुड़ीला रोड पर स्वचालित शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगा।

मुड़ीला रोड की सड़क को 15 अगस्त से पूर्व बनवाने का निर्देश दिया गया है

पुलिस बल एवं पीएसी बल की दो कंपनियां तैनात की जाएंगी। साथ ही 26, 27, 28 अगस्त को भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहे चारों प्रमुख मार्गों पर जल निगम द्वारा टैंकर, और पुरानी बाजार के लिए अलग टैंकर भेजे जाने की योजना है।100 स्वयंसेवकों को पास जारी कर केंद्रीय मंच पर ड्यूटी में लगाया जाएगा, जिनकी सूची प्रशासन को दी जाएगी।. दूसरे दिन यातायात डायवर्जन की व्यवस्था की जाएगी ताकि भीड़भाड़ से बचा जा सके।महोत्सव के समापन अवसर पर सभी प्रमुख योगदानकर्ताओं को केंद्रीय मंच पर सम्मानित किया जाएगा व्यापार मंडल ने इस आयोजन को समाज की धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का प्रतीक बताते हुए सभी लोगों से सहयोग की अपील की। महोत्सव को ऐतिहासिक और सुव्यवस्थित बनाने हेतु प्रशासनिक सहयोग के साथ सामाजिक सहभागिता भी सुनिश्चित की जा रही है इस मौके पर शीलेश बरनवाल, अखिलेश जायसवाल, कृष्णा चौरसिया, अजय साहू, अमृतलाल अग्रहरि, जयप्रकाश अग्रहरि, सुरेंद्र साहू, कुंदन बरनवाल बुधीराम विश्वकर्मा सहित कई गणमान्य व्यापारी मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments