छात्राओं ने सीमा पर तैनात जवानों को भेजा राखी

 


सुजानगंज/ जौनपुर :-- राजस्थान के तपते रेगिस्तान से लेकर सियाचिन लद्दाख जैसे बर्फीले क्षेत्र में देश की सीमाओं की सुरक्षा में दिन रात तत्पर्य रहने वाले भारत देश के वीर जवानों की कलाई रक्षाबंधन जैसे पवित्र पर्व पर सूनी ना रहे इस उद्देश्य से शनिवार को जेपी इंटरनेशनल स्कूल सुजानगंज की छात्राओं ने स्वयं अपने हाथों से राखी बनाकर सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के लिए भेजा। छात्राओं द्वारा स्वनिर्मित रंग बिरंगी राखियां भारतीय डाक विभाग के माध्यम से  लिफाफे में भरकर सीमा पर तैनात भारतीय वीर जवानों के पास भेजा गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीति सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में बच्चों ने बड़ी उत्सुकता से प्रतिभाग किया तथा उन वीर जवानों को अपनी तरफ से शुभकामना पत्र भी लिखा। वहीं रक्षा सूत्र के बदले विद्यालय की छात्राओं ने मांग किया कि देश का मस्तक कभी भी शत्रु देश के सामने न झुके यही इस रक्षाबंधन पर्व पर वीर जवानों से हम सब की मांग है। इस दौरान राकेश मौर्य पोस्ट मास्टर भारतीय डाक विभाग, शैलेन्द्र तिवारी, विद्यालय प्रबंधक डॉ जयप्रकाश तिवारी, सहित विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments