जौनपुर :-- जिले के शीतला माता धाम चौकिया के पास स्थित तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस एवं बचाव दल शव को तालाब से बाहर निकल कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार जमालपुर निवासी शिवम मौर्य (20) अपने दो साथियों राम सागर मौर्य (22) तथा राजन मौर्य (27) के साथ शीतला माता धाम चौकिया गया था जहां शिवम धाम के बगल स्थित तालाब में नहाने चला गया और गहरे पानी में डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मदद करना चाहें लेकिन शिवम को बचा न सके। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस एवं बचाव दल ने किसी प्रकार शव को बाहर निकाला। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। घटना की जानकारी होते ही परिवार मे कोहराम मच गया और परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए।

0 Comments