श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - मिथिलेश जायसवाल
बहराइच :-- जिले के 70 किसानों के एक प्रशिक्षण दल की 02 बसों को आचार्य देवव्रत नेचुरल फॉर्मेशन संस्थान करनाल हरियाणा और भारतीय डेयरी अनुसंधान संस्थान करनाल हरियाणा प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए कृषि भवन प्रांगण बहराइच से हरी झंडी दिखाकर उपनिदेशक कृषि विनय कुमार वर्मा ने रवाना किया । श्री वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य जनपद के किसानों को उपरोक्त संस्थानों पर प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण प्रदान कराकर इन्हें विष मुक्त प्राकृतिक खेती के लिए जागरूक करना है । जब यह किसान विष मुक्त प्राकृतिक खेती करने के तरीके सीख कर आएंगे तथा वह स्वयं भी विष मुक्त प्राकृतिक खेती करेंगे । उनके द्वारा प्राकृतिक खेती करने से आसपास के किसान जुड़कर वह भी प्राकृतिक खेती अपना कर अधिक आय अर्जित कर सकेंगे। आपको बताते चलें कि किसान अधिक उत्पादन के चक्कर में अंधाधुंध रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का प्रयोग कर सब्जियों तथा खाद्यान्नों को विष युक्त कर रहे हैं तथा उसका विक्रय आम मानव को करते हैं जिससे आम आदमी विश्व युक्त भोजन कर अनेकों रोगों से ग्रसित हो जाता है। परिणाम स्वरूप उसका सारा कमाया हुआ पैसा दवाइयां आदि पर खर्च हो जाता हैl जब यह विष मुक्त खेती करेंगे तो दवाइयां पर होने वाला खर्चा बचेगा जिससे उनकी आय बढ़ेगी। विष मुक्त प्राकृतिक खेती से उत्पन्न खाद्यान्न का मूल्य किसानों को अधिक प्राप्त होने के साथ- ही साथ मानव स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद तथा पर्यावरण अनुकूल होता है l जिले के किसान भारतीय डेयरी अनुसंधान संस्थान हरियाणा में प्रशिक्षण प्राप्त कर पशु पालन कर तथा दुग्ध उत्पादन में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे ,जिससे जनपद में दुग्ध उत्पादन बढ़ेगा और लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे ।

0 Comments