श्री अवध डाटकाम 9839627223
सुजानगंज /जौनपुर :-- स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सभा दहेंव के राजस्व ग्राम छिमिंया में स्थित एक निजी क्लीनिक में शनिवार देर शाम आधे दर्जन से अधिक हमलावरों ने अन्धाधुंध पत्थरबाजी शुरू कर दिया जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक जांच पड़ताल में जुट गई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार डाक्टर विजय चौबे पुत्र स्व. सांवला प्रसाद उक्त स्थान पर अपनी क्लीनिक पर बैठे हुए थे इसी बीच शनिवार देर शाम यह काण्ड हो गया। चश्मदीद सुशील गिरी, अर्पण चौबे के मुताबिक दो गाड़ी पर सवार कुल सात की संख्या में आए हमलावरों ने गंदी गंदी गाली देते हुए, जान से मार दो कह के सड़क पर बिछे पत्थरों को उठाकर क्लीनिक पर पत्थरबाजी करने लगे जिससे डाक्टर के केबिन के सामने लगा शीशा टूट गया और पत्थर सीधे क्लीनिक के अंदर जाने लगे इस दौरान अंदर बैठे लोग टेबल और तख्त के नीचे छिपकर किसी तरीके से अपना जान बचाने लगे। पत्थर बाजी होने से कांच के टूटने की आवाज सुन कर मौके पर भारी अफरातफरी मच गई। इस घटना को लेकर पीड़ित विजय चौबे ने थाने में लिखित तहरीर देते हुए सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराएं। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष अमित पांडे ने बताएं कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कार्यवाही की जा रही है तथा कुछ लोगों को पूछताछ हेतु थाने पर बुलाया गया है साथ ही जल्द से जल्द हम आरोपियों की गिरफ्तारी कर लेंगे।

0 Comments