कैराना :-- जिले के ऊँचागांव में एक मजदूर के मकान की छत भरभराकर कर गिर गई छत के मलबे में दबने से मकान के अंदर सो रही उसकी पत्नी व बेटी घायल हो गई। पीड़ित मजदूर ने प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई है।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ऊँचागांव निवासी पप्पन पुत्र पालेराम मजदूरी आदि करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। रविवार रात्रि वह अपने पत्नी व बच्चों के साथ में मकान के अंदर सोया था। इसी दौरान रात्रि करीब दस बजे पप्पन के मकान की छत भरभराकर गिर गई। छत के मलबे में दबने से मकान में सो रही पप्पन की पत्नी ऋतु व बेटी राशि घायल हो गई। छत गिरने की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबी महिला व उसकी पुत्री को बाहर निकाला। दोनों माँ-बेटी को उपचार के लिए कैराना के निजी चिकित्सक के यहां पर ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को चिकित्सको ने डिस्चार्ज कर दिया। पीड़ित पप्पन का कहना है कि उसके मकान की छत कच्ची है। छत पर पड़ी मिट्टी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से रूक-रुककर हो रही बरसात के पानी को सोख लिया। मिट्टी का वजन बढ़ने से छत भरभराकर नीचे आ गिरी। वहीं, पीड़ित ने प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई है।

0 Comments