प्रतापगढ़:-- जिले के दिलीपपुर थाना क्षेत्र में भैंस के चोरों का गिरोह पूरी तरह सक्रिय हैं आये दिन जानवरों की चोरी होती रहती है। पिपरी खालसा निवासी हरिओम प्रकाश मिश्र की भैंस 24-25 दिसंबर 2024 की रात घर से चोरी हो गई थी जिसके सम्बन्ध में थाना दिलीपपुर में अपराध संख्या 03/2025 मुकदमा पंजीकृत है रविवार को सुबह विशेष सूत्रों द्वारा पता चला कि भैंस गिरिजा शंकर शर्मा निवासी टिकरी शीतल पुर थाना थरवई जनपद प्रयागराज के यहां है। हरिओम प्रकाश मिश्र रिश्तेदार दीपक पाण्डेय को लेकर मौके पर पहुंचे तो भैंस गिरिजा शंकर के घर पहचान किया। तत्काल सूचना थाना दिलीप पुर को दिया सोमवार दिनांक 07 जुलाई को दिलीप पुर की पुलिस व अन्य सहयोगी के साथ थाना थरवई की पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे जहां भैंस और चोर श्यामू शर्मा पुत्र गिरिजा शंकर शर्मा मौजूद मिले प्रशासन की देखरेख में भैंस के मालिक हरिओम प्रकाश मिश्र निवासी पिपरी खालसा बाबा बेलखरनाथ धाम को सौंप दिया गया और चोर पुलिस थाने पर ले आई सात महीने में भैंस की बरामदगी हो गई। चोर श्यामू शर्मा के अनुसार दिलीपपुर क्षेत्र के चलाकपुर और गांवपाटी के लोग भी इसमें शामिल हैं।पुलिस के अनुसार अन्य चोरों की तलाश जारी है चोर घर छोड़कर भाग गए हैं दिलीपपुर क्षेत्र में आए दिन जानवरों की चोरी होती रहती है।

0 Comments