पत्रकार संघ संरक्षक अनिल श्रीवास्तव का निधन, पत्रकारिता क्षेत्र की अपूर्णीय क्षति

 



जौनपुर/ महराजगंज :- 

                जौनपुर पत्रकार संघ बदलापुर इकाई के संरक्षक अनिल श्रीवास्तव के दुखद निधन पर पत्रकारों ने श्रद्धांजलि देने हुए कहा कि हम सब के बीच हमेशा खड़े रहने वाले राष्ट्रीय सहारा अखबार के वरिष्ठ पत्रकार अनिल श्रीवास्तव का आज सोमवार दुखद निधन हो गया। ईश्वर से प्रार्थना है इनकी आत्म को शांति प्रदान करें तथा दुखी परिवार को साहस और आत्म बल दे। जौनपुर पत्रकार संघ के तहसील अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, महामंत्री शशि जायसवाल,संयुक्त मंत्री अखिलेश यादव,पवन सोनी, सत्यनारायण गुप्ता,पंकज बिंद, कुलदीप विश्वकर्मा,पवन पाण्डेय, ओमप्रकाश सेठ पिंटू,राजकमल मिश्रा, रमाकांत यादव, सुनील मिश्रा आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अनिल श्रीवास्तव का निधन पत्रकारिता क्षेत्र के लिए अपूर्णीय क्षति है।

Post a Comment

0 Comments