शमीम अहमद
मड़ियाहूं, जौनपुर।स्थानीय नगर के चेयरमैन पति कमाल अख्तर फारूकी पूर्व सभासद अताउल्लाह खान व प्रशासन के संग ताजिया जुलूस के साथ रहकर जायजा लेते रहे।
बताया जाता है कि मोहर्रम की दसवीं तारीख यानी यौमे आशूरा के दिन नगर पंचायत मड़ियाहूं द्वारा जो व्यवस्था की गई थी। उसकी चर्चा नगर की अवाम में खूब रही। नगर पंचायत अध्यक्ष पति द्वारा सख्त हिदायत दी गई थी कि यौमे आशूरा के दिन साफ-सफाई से लेकर किसी भी व्यवस्था में कोई कमी नही होनी चाहिए। बिल्कुल वैसा ही हुआ नगर के ऐतिहासिक इमाम चौक से लेकर ऐतिहासिक कर्बला तक साफ सफाई व चुने का छिड़काव किया गया था । इसका जायजा लेने स्वयं नगर पंचायत अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारूकी व सभासद नगर पंचायत कर्मचारी भी साथ रहे । व्यवस्था देख उन्होंने संतुष्टि जताई। सभासद व नगर पंचायत की पूरी टीम खूब सराहे गए। जुलूस में सुरक्षा के मद्देनजर में भारी संख्या में पुलिस के जवान भी चप्पे चप्पे पर तैनात रहे।
वही जुलूस में देखते ही देखते जब नगर पंचायत अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारूकी व पूर्व सभासद अताउल्लाह खान ने अखाड़े में दोनों ने लकड़ी खेलना शुरू कर दिया तो वहां पर मौजूद लोगों ने दोनों के बीच हो रहे लकड़ी के करतब को देखने के लिए दौड़ पड़ें।
और खूब वाह वाही की ताजिया कमेटी के अध्यक्ष कफील अहमद राईन, जलालुद्दीन अंसारी, अनीस नेता, गयासुद्दीन अंसारी, मेराज टी0बी0एस0,मुन्ना हाशमी, इज़हार अहमद गुड्डु सभासद,अफ्फान हाशमी, उस्ताद मो0आलम राईन, वकार अंसारी, डब्लू राईन, मुन्ना राईन,उस्ताद बच्चा राईन, वैस फारूकी व अखाड़ा कमेटी के उस्ताद व जुलूस में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

0 Comments