शाहगंज/जौनपुर:-- थाना खुटहन क्षेत्र के सधनपुर गांव में मोहर्रम के अवसर पर ताजिया दफन कर लौट रहे लोगों का काफिला अचानक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोग झुलस गए, जिनमें से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य घायल का अस्पताल में इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पटैला कर्बला में ताजिया दफन करके लौटते समय सधनपुर पानी टंकी के पास 24 फिट ऊंचे ताजिया का ढ़ांचा लटक रहें हाई टेंशन तार से टकरा गया जिससे अल्तमस, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद मोबीन, मोहम्मद बेलाल और मोहम्मद रमजान झुलस गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने अल्तमस और मोहम्मद कैफ की हालत नाज़ुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां पहुंचते ही दोनों की मौत हो गई। अन्य तीनों का प्राथमिक उपचार करके छोड़ दिया गया है।
लोगों का आरोप है कि उक्त लटक रहें हाई टेंशन तार को ठीक करने के लिए उपजिलाधिकारी शाहगंज से कहा गया था लेकिन तार ठीक नहीं किया गया और घटना घटित हो गई।

0 Comments