जौनपुर/खेतासराय:-- पूर्वांचल के कुख्यात गो तस्कर को चोरी की एक बाइक व दो अन्य साथियों के साथ गोमांस सप्लाई करते हुए खेतासराय पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।पुलिस टीम इस गिरोह के मुख्य सरगना हलीम पुत्र अब्दुल सलाम नामक जिस अपराधी को गिरफ्तार किया है वह चार जिलों की पुलिस के लिए वांटेड अपराधी है। जामा तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में गोमांस और अन्य सामान भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना प्रभारी खेतासराय रामाश्रय रॉय को मुखबिर से सूचना मिली कि पूर्वांचल का कुख्यात गो तस्कर अपने दो साथियों के साथ गोमांस सप्लाई करने खेतासराय क्षेत्र में आ रहा है।
थानाध्यक्ष श्री राय ने तत्काल मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को देते हुए उप निरीक्षक तारिक अंसारी, हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार यादव, संजय कुमार पाण्डेय, शुभम त्यागी, दिनेश यादव, अंकुश सिंह, वृकेश यादव के साथ खेतासराय शाहगंज नेशनल हाईवे स्थित आजाद नहर पुलिया के पास अपराधियों के इंतजार में लग गए।
अपराह्न करीब चार बजे एक मोटरसाइकिल से तीनों कुख्यात अपराधी गोमांस लेकर जैसे ही खेतासराय सीमा में प्रवेश किये। पुलिस टीम ने हल्की मुठभेड़ के बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान हलीम पुत्र अब्दुल सलाम उर्फ बिल्लर निवासी ग्राम रानीमऊ थाना खेतासराय जनपद जौनपुर के रूप में हुई । जो गिरोह का मुख्य सरगना है।
थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि उसके विरुद्ध जौनपुर , आजमगढ़, अंबेडकरनगर ,सुल्तानपुर समेत डेढ़ दो दर्जन थानों में तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।उसके दो अन्य साथियों में मोहम्मद जावेद पुत्र हबीब निवासी मोहल्ला रसूलाबाद थाना कोतवाली जनपद जौनपुर,मोहम्मद उल्ला भाट उर्फ वलीउल्ला पुत्र स्वर्गीय नज्जन भाट निवासी मोहल्ला जोगियाना नगर पंचायत व थाना खेतासराय जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि पुलिस टीम ने इन गो तस्करों की गाड़ी से 35 किग्रा गोमांस व एक अदद मोपेड मोटर साइकिल बरामद किया है।

0 Comments