सूरापुर से सावन की शुरुआत के साथ कांवरियों का पहला जत्था रवाना

 

डा ऊंगली शिक्षा ाइ

संवाददाता, सूरापुर (सुलतानपुर):ि

सावन माह की शुरुआत के साथ ही शिवभक्तों में आस्था की लहर दौड़ गई है। सूरापुर स्थित पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर से पहला कांवरिया जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हो गया। रवाना होने से पूर्व कांवरियों ने भवानीपुर स्थित मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और बाबा पंचमुखेश्वर का जलाभिषेक किया।

कांवर यात्रा का नेतृत्व कर रहे बल्लू बरनवाल नंदी ने यात्रा मार्ग की जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा पटना से शुरू होकर सीतामढ़ी, नेपाल के जनकपुर होते हुए सुलतानगंज, देवघर, बासुकीनाथ और राजगीर होते हुए आगे बढ़ेगी। इस पवित्र यात्रा के दौरान श्रद्धालु औरंगाबाद के सूर्य मंदिर, काशी और मार्कंडेय धाम में भी दर्शन करेंगे।

कांवर यात्रा में प्रदीप अग्रहरि, जयप्रकाश मोदनवाल लल्लू, रवि, लल्ला, अयोध्या सोनी, शिवम सिंह, सूरज अग्रहरि सहित कई शिवभक्तों ने भाग लिया। श्रद्धालु 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों के साथ पूरे जोश और श्रद्धा से यात्रा में शामिल हुए।

शिवभक्तों का यह पहला जत्था पूरे जिले में भक्ति और उत्साह का प्रतीक बन गया है। यात्रा के सफल संचालन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय प्रशासन भी सतर्क नजर आया।

Post a Comment

0 Comments