सुजानगंज/ जौनपुर :--थाना सुजानगंज, स्वाट टीम जौनपुर, थाना तेजी बाजार व थाना खुटहन पुलिस की संयुक्त टीम के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में मन्दिरों से घंटा चुराने वाले गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार हुए जिसमें से एक के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से 01 मैजिक गाड़ी, 01 मोटर साइकिल चोरी की, 01 तमंचा, 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर , 02 मोबाइल व चोरी किया हुआ 85 घंटा पीतल का व कुछ घंटा को बेचकर कुल 2800 रुपया नगद बरामद हुआ है।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों तथा शातिर चोरों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर व श्रीमान क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण एवं दिशा–निर्देशन में आज दिनांक- 09.07.2025 को थानाध्यक्ष सुजानगंज मय हमराह गौरी शंकर मंदिर पर संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों तथा अपराधियों की चेकिंग कर रहे थे कि वही पर स्वाट टीम द्वितीय प्रभारी उप निरीक्षक मनोज सिंह मय टीम तथा थाना खुटहन के उ.नि. तरुण श्रीवास्तव मय हमराह के मौके पर आ गये। पुलिस टीम वांछित अपराधियों तथा अपराध की रोकथाम के सम्बंध में बातचीत की जा रही थी कि मुखबिर खास द्वारा आकर बताया गया कि ग्राम बारा थाना सुजानगंज के पास में उमरपुर नहर की तरफ जाने वाले रास्ते के तरफ दो मोटरसाइकिल पर सवार चार व्यक्ति तथा एक व्यक्ति टाटा मैजिक चार पहिया गाड़ी से आपस में घंटा चोरी करने तथा चोरी के घंटे को बेचने को लेकर बातचीत कर रहे है। इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम मुखबिर के साथ ग्राम बारा के पास पहुंची कि मुखबिर द्वारा उन लोगों के तरफ इशारा करते हुए कहा कि यह वही लोग है और वह वहा से हट गया । उक्त बदमाश पुलिस टीम को आते हुए देखकर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए दोनों मोटरसाइकिल सवार चार व्यक्ति मौके से भागने लगे। भागने के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश नहर की तरफ जाने वाले रास्ते के बीच खड़ंजा से निचे मोटरसाइकिल फिसल जाने से गिर गये । निचे गिरे हुए एक बदमाश द्वारा पुनः चलायी गयी गोली थानाध्यक्ष सुजानगंज यजुवेन्द्र कुमार सिंह के पास से निकली इसी बीच में एक बदमाश मौके से भागने लगा। बदमाश द्वारा गोली चलाने के उपरान्त थानाध्यक्ष सुजानगंज द्वारा आत्मरक्षार्थ में गोली चलायी गयी। गोली चलना बन्द होने के पश्चात पुलिस टीम द्वारा हिकमत अमली से फिसली हुई मोटरसाइकिल के पास जाके देखा गया तो एक बदमाश के बाये पैर में गोली लगी थी तथा एक भागे बदमाश को वही कुछ दूर पर चरी के खेत से करीब 100 कदम जाते जाते पुलिस टीम द्वारा घेर कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार बदमाश से नाम पता पूछने पर अपना नाम बृजेश गौतम पुत्र फूलचंद गौतम निवासी ग्राम कोटिला मुरादपुर थाना बदलापुर जौनपुर जिसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर तथा 01 जिंदा कारतूस व 1500 रुपया बरामद किया गया तथा दूसरे ने अपना नाम पप्पू उर्फ प्यारे लाल पुत्र गिरधारी लाल निवासी नरवारी थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ बताया जिसके कब्जे 1300 रुपया बरामद किया गया तथा अन्य भागे हुए बदमाश के बारे में पूछने पर बताये कि एक मोटरसाइकिल से दो लोग जो भागे है उनका नाम क्रमशः रिंकू पण्डित उर्फ भीम दूबे उर्फ दीपक पुत्र राम प्रकाश दूबे निवासी ग्राम पिलकिछा थाना खुटहन जनपद जौनपुर एवं अरुन उर्फ लल्लू उर्फ खलीफा पुत्र छोटे लाल निवासी बरचौली ( रामगंज ) थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ है तथा मैजिक चालक के सम्बंध में पूछा गया तो बताये कि मैजिक हरि श्याम अग्रहरि उर्फ भोला उर्फ देव पुत्र श्याम नारायण अग्रहरि थाना कोईरीपुर थाना चांदा सुल्तानपुर चला रहा था तथा हरि श्याम अग्रहरि हम लोग के द्वारा चोरी किया हुआ घंटा खरीदता है । इसी बीच अन्य पुलिस टीम थानाध्यक्ष तेजी बाजार मय हमराह द्वारा मैजिक वाहन को ग्राम बारा में बगीचे के पास से पकड़ लिया गया । मैजिक तथा बदमाश की तलाशी ली गयी तो मैजिक में 03 बोरे में चोरी किया घंटा कुल 85 अदद मिला । सभी पकड़े गये बदमाश को कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय 03.20 बजे भोर में गिरफ्तार करके घायल बदमाश को ईलाज हेतु सरकारी वाहन से सीएचसी सुजानगंज भेजा गया जहा से घायल बदमाश के बेहतर ईलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहा पर इलाजरत है। उक्त के सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मुअसं 190/25 धारा 109(1) बी.एन.एस. व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।

0 Comments