जौनपुर/ महराजगंज -- स्थानीय क्षेत्र के फत्तूपुर गांव निवासी 18 वर्षीय सूरज कुमार पुत्र अशोक कुमार सोमवार को घर पर रखे खराब पंखे बनाने का प्रयास कर रहा था । इसी बीच अचानक करेंट के चपेट में आकर बेहोश हो गया। परिजनों द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूरज सूरत शहर में रहकर काम काज करता था और अपने परिवार का भरणपोषण करता था लगभग 15 दिन पहले सूरत से घर आया था । इस दर्दनाक घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है।

0 Comments