अबोध बच्चों का रो रोकर हाल बेहाल एसपी से हुई शिकायत
रंजीत तिवारी
इटियाथोक
गोण्डा इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को शिकायती पत्र देकर लापता पत्नी के बरामदगी हेतु गुहार लगाई है साथ में पुलिस पर यह भी आरोप है कि विवेचनात्मक कार्रवाई करने में शिथिलता बरती गई है। दर असल इटियाथोक थाना क्षेत्र के रुदापुर के मजरे बाबूपुर निवासी युवक ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि बीते 29 अप्रैल को उसकी पत्नी अचानक गायब हो गई थी। जिसके संबंध में स्थानीय कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। पत्नी के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकालने पर पता चला कि उसकी पत्नी रुदापुर हनुमान मंदिर महंत के बेटा से फोन पर काफी देर तक बात किया करती थी। पत्नी के गायब होने से पहले व बाद में भी दोनों के बीच कई बार बात हुई है। इसके अलावा पत्नी ने बिहार प्रांत निवासी एक अन्य युवक से भी काफी वार्ता की है। पत्नी द्वारा दोनों युवकों से की गई बातचीत की कॉल डिटेल विवेचक को देने के बावजूद अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। पीड़ित पति का आरोप है की महंत के बेटे और बिहार प्रांत निवासी युवक नें उसकी पत्नी को कहीं छुपा रखा है। कॉल डिटेल देने के बाद भी पुलिस आरोपियों से पूछताछ करना मुनासिब नहीं समझ रही है। लापता पत्नी की महीनो बाद बरामदगी न होने से परिजन काफी हैरान व परेशान हैं। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक शेष मणि पांडे ने बताया कि निष्पक्ष रुप से जांच करवाकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।

0 Comments