✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
सुजानगंज /जौनपुर:-- सांसारिकता जिवन मे इंसान को अपनी सुख सुविधाओं के साथ धार्मिक और आध्यात्मिक ज्ञान भी प्राप्त करना चाहिए जिससे चौरासी लाख योनियों के चक्रमण से मुक्ति मिल सके। समस्त कथाओं से अलग भागवत कथा ऐसी कथा है जिसमें श्रवण मात्र से मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है उक्त उद्गार सुजानगंज क्षेत्र के लगधर पुर निवासी शीतला प्रसाद मिश्र के यहां चल रहे श्री मद्भागवत कथा सप्ताह में कथा व्यास श्री प्रकाश चन्द्र पाण्डेय (विद्यार्थी) जी ने व्यक्त किया। कथा व्यास ने कथा के चौथे दिन भगवान नरसिंह के अवतरण को लेकर विस्तार से कथा का भक्तों को श्रवण कराया तथा भगवान श्री विष्णु के पृथ्वी लोक पर अवतार के संबंध में विस्तृत रूप से कथा का श्रवण कराया। मथुरा में जन्मे है नंदलाल बधइया बाज रही भजन पर श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए। श्री कृष्ण जन्म होते ही महिलाएं नृत्य करने लगी। मुख्य यजमान द्वारा जन्म होते ही खिलौने, पुष्प आदि लुटाए गए। महिलाएं सोहर पर नृत्य करने लगी। कथा के प्रारंभ में मुख्य यजमान श्रीमती गायत्री देवी एवं श्री शीतला प्रसाद मिश्र ने कथा व्यास का पूजन अर्चन किया। कुल गुरु शिवकुमार तिवारी एवं कुल पुरोहित शशिकांत त्रिपाठी(पिंटू) के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे हरिओम पांडे,भोला मिश्रा,हरिशंकर मिश्रा,विजय कुमार मिश्र की उपस्थिति प्रार्थनीय रही।

0 Comments