✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
मथुरा/उत्तर प्रदेश :- मथुरा जिले में दो ईंट भट्ठों पर छापेमारी में 90 अवैध बंग्लादेशी नागरिकों के गिरफ्तार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस और खुफिया विभाग (एलआईयू) की संयुक्त कार्रवाई में नौझील थाना क्षेत्र के दो ईंट भट्ठों पर छापेमारी कर 90 अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 33 पुरुष, 27 महिलाएं और 28 बच्चे शामिल हैं। ये सभी पिछले कुछ महीनों से जिले में रहकर मजदूरी का काम कर रहे थे।
जिला पुलिस को मिली खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस और एलआईयू की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग भट्ठों पर छापा मारा।पहले भट्ठे पर कार्रवाई करते हुए 40 बांग्लादेशी पकड़े गए। उनसे पूछताछ में पता चला कि और भी बांग्लादेशी दूसरे भट्ठे पर कार्यरत हैं। इसके बाद दूसरे भट्ठे पर छापा मारा गया, जहां से 50 और लोग गिरफ्तार किए गए। इस प्रकार कुल 90 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि ये सभी बांग्लादेशी पिछले तीन से चार महीने पहले भारत में घुसपैठ कर मथुरा में आ बसे थे। ये स्थानीय भट्ठा मालिकों की मदद से यहां मजदूरी कर रहे थे। पुलिस ने इन भट्ठा मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है और उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जिले में अन्य स्थानों पर भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है जिससे अवैध रूप से रह रहे लोगों को पकड़ा जा सके। सभी गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले में अवैध घुसपैठियों में खलबली मच गई है।


0 Comments