✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
सुजानगंज/जौनपुर :- स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सभा नारीपुर के डीह गड़वार गांव निवासी एक युवक की मुम्बई में मृत्यु हो गई जिसके बाद मृतक शव आज घर पहुंचते ही परिवार मे कोहराम मच गया, पत्नी और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी कमलेश बिन्द पुत्र राम लवट बिन्द उम्र 30 वर्ष रोजी-रोटी के सिलसिले से दुबई (विदेश) में राजगीर का काम करता था, 10 मई दिन शनिवार काम के समय हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई, वहां से विधिक कार्यवाही करते हुए शुक्रवार शाम को शव पैतृक गांव लाया गया।शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया, सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, वही परिजनों का रूदन सुनकर मौजूद लोगों भावुक हो जा रहें हैं।मृतक की पत्नी रोते रोते बेसुध हो जा रही थी, बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, मृतक अपने चार भाइयों में तीसरे नम्बर का भाई था, अभी छोटे-छोटे तीन बच्चे हैं, सभी परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा हैं।

0 Comments